फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की रकम डकारने वालों पर होगी रिपोर्ट

Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
TOILET
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छ ग्रामीण भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण को भेजी गई रकम डकारने वालों पर एफआईआर होगी। इसके लिए लाभार्थियों को नोटिस देने के निर्देश प्रधान और ग्राम विकास सचिवों को दिए गए हैं।  

बता दें कि इस योजना के तहत जनपद के लोहिया, गंगा किनारे के गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए 23 हजार लाभार्थियों के खातों में शौचालय निर्माण की रकम भेजी गई है। सत्यापन में सामने आया कि ज्यादातर लाभार्थियों ने शौचालय के निर्माण नहीं कराए हैं। इससे दूसरी किस्त जारी नहीं हो पा रही है। इस पर डीपीआरओ डॉ शरनजीत कौर ने लाभार्थियों को नोटिस देने के निर्देश सचिवों व ग्राम प्रधानों को दिए हैं। बताया कि जिन लाभार्थियों ने खाते में पहुंची धनराशि का दुरुपयोग किया है ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्वच्छ ग्रामीण भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए सीधे खातों में धनराशि भेजने के लिए प्रधान व सचिवों द्वारा लाभार्थियों की सूची, खाता संख्या आदि उपलब्ध कराया गया था। डीपीआरओ ने बताया कि यदि खातों में रुपये नहीं पहुंचे हैं, तो लाभार्थी अपने खाते ठीक करा लें। इसके लिए ग्राम प्रधान, सचिव को जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें