फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शहर से गांव लौटते समय युवक को घेरकर मारी गोली, रेफर

Sun, 21 Jul 2024 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची के गांव रामई में शुक्रवार की देर रात एक युवक को घेरकर नामजद लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामई गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह शहर से अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव के ही चेतन उर्फ रामकुमार, राहुल और आकाश ने उसको रोक लिया। गालीगलौज करने लगे और विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। तमंचा निकालकर पैर में गोली मार दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल राहुल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में भी इन लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात गांव के बाहर शहीद स्थल के सामने इन लोगों ने रोक कर घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि आरोपियों ने राहुल के पैर में नीचे गोली मारी है। तहरीर प्राप्त हो गई है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें