फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करवाचौथ पर पत्नी नहीं आई तो खुद को लगाई आगत

Sun, 20 Oct 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव असरौली में एक युवक ने मायके गई अपनी पत्नी से शनिवार को फोन पर बात की।
विज्ञापन

करवाचौथ पर आने के लिए पत्नी ने मना कर दिया। इस पर पति ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गांव असरौली निवासी अनुज के बहनोई सुधीर कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर को इसकी पत्नी रेखा मायके चली गई थी। अनुज ने जाने से रोका भी था, मगर वह नहीं मानी।
बस स्टैंड तक जाकर उसको वापस लाने का प्रयास किया। रेखा के मायके के सब लोग बंगलूर में रहते हैं, वह वहीं चली गई। बताया कि अनुज कासगंज रोड पर स्थित वाहन धुलाई की दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने का आदी हो गया है, जिसके चलते घर पर एक रुपया भी नहीं देता है।
पत्नी के जाने के बाद और अधिक शराब पीने लगा। शनिवार की देर शाम पत्नी से फोन पर बात की और घर आने के लिए कहा। रेखा बोलीं कि लगभग 6 वर्ष बाद अपने मायके आईं हूं।
परेशान मत हो दिवाली तक घर लौट आऊंगी। इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। फोन कटते ही अनुज ने छत पर कमरे में जाकर अपनी कमीज में आग लगा ली।
जानकारी होने पर हम लोग उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां बर्न वार्ड में उसका उपचार चल रहा है।
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें