फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धूप हुई चटख तो बढ़ गए त्वचा के रोगी

Tue, 23 Apr 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चटख धूप शुरू होते ही त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ रही है। लोग फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। शरीर में लाल दाने और चकत्ते पड़ रहे हैं। प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 250 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उपचार के साथ बचाव के बारे में सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी पड़ रही है, सुबह से ही चटख धूप पड़ने लगती है। यह धूप लोगों को बीमारियों का शिकार बना रही है। लोग धूप के कारण त्वचा रोग से ग्रसित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीती ने बताया इन दिनों अधिकांश मरीज फंगल इंफेक्शन से परेशान हैं। उन्होंने बताया अचानक से धूप तेजी से पड़ने लगी।
ऐसे में बदले मौसम की वजह से लोगों को यह समस्या आ रही है। चिकित्सक ने बताया यह संक्रामक भी है। जो पसीने से भी हो सकती है। अंगुलियां के बीच, कलाइयों, जांघ व अन्य अंगों पर अधिक प्रभाव होता है। बार-बार खुजली करने पर अंगों पर लाल दाग का निशान पड़ जाता है। इसके लिए साफ-सफाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव
- गर्मी में सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनें
- किसी अन्य का रुमाल या तौलिया प्रयोग न करें
- ताजे पानी से सुबह-शाम स्नान करें
- अच्छी साबुन का इस्तेमाल करें
- शरीर के कोमल हिस्सों को साफ रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें