फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पति ने काटी फोन कॉल तो पत्नी ने निगला धतूरा, हालत बिगड़ी

Mon, 24 Feb 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। बाहर नौकरी कर रहे पति को पत्नी ने रविवार की देर शाम फोन किया। पति ने व्यस्तता केे कारण कॉल काट दी तो पत्नी ने गुस्से में आकर धतूरा निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव तिमनपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी सुखदेवी ने बताया कि पति जय सिंह पंजाब में रहकर नौकरी करते हैं। रविवार की देर शाम बात करने के लिए कॉल किया तो थोड़ी देर बात करने के बाद फोन काट दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर घर के बाहर खड़े पौधे से धतूरा तोड़कर लाई और निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को जानकारी हुई तो मेडिकल कॉलेज एटा लाए। यहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। बताया कि गांव में रहकर वह दूध का कारोबार करती है। पति बाहर रहकर काम करते हैं। गुस्से में आकर इस प्रकार का कदम उठा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें