फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चुनाव आया तो याद आई नाले की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पांच साल तक पालिका प्रशासन शहर के सबसे बड़े नाले की सफाई को लेकर आंखें बंद किए रहा। कई मोहल्ले इस नाले के चोक होने की वजह से जलभराव और गंदगी से जूझते रहे। अब चुनाव आया तो नाले की सफाई भी याद आ गई। सफाई शुरू कराई गई है, जिसे लोग चुनावी हथकंडा मान रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से भदों के ताल तक पानी ले जाने वाला मुख्य नाला पालिका ने उपेक्षित कर रखा था। इसके चोक होने की वजह से कटरा मोहल्ला, इस्लाम नगर, नगला पोता, होली मोहल्ला, किदवई नगर, मारहरा दरवाजा आदि इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रहती थी। खासतौर से बरसात के दिनों में तो ये इलाके तालाब का रूप ले लेते थे। लोग शिकायतें करते रहे, यहां तक कि प्रशासनिक अधिकारियों ने तक जनहित में पालिका को निर्देश जारी किए। लेकिन पालिका प्रशासन कान बंद किए पूरे पांच साल तमाशा देखता रहा। अब कार्यकाल समाप्ति के समय नाला सफाई का काम शुरू कराए जाने को लेकर शहरवासी असंतुष्ट हैं।
नगर पालिका परिषद का चुनाव आते ही नाले की सफाई होने लगी है। इससे पहले पालिका ने एक बार भी सफाई नहीं कराई। जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिलती। - अभिषेक यादव, रेवाड़ी मोहल्ला
विज्ञापन

कई बार नाले की सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिए सभी बेकार रहे। जबकि पांच साल तक लगातार हम लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा है। अब यह कार्य केवल चुनावी दाव है। - परवेज खां, किदवई नगर
नाले की सफाई का कार्य कई साल से नहीं हुआ था। जिसे शुरू करा दिया गया है। अलीगंज मार्ग से मानपुर तक नाले की सफाई का काम कराया जा रहा है। - मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें