एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला मई में रास्ते के विवाद में दंपती पर हमला कर दिया। इसमें सतेंद्र सिंह और इसकी पत्नी पूनम देवी घायल हुए हैं। सतेंद्र ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से रास्ते का विवाद चल रहा है।
वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव रूपधनी निवासी अनेकश्री को फावड़ा और इनके पुत्र अभिमन्यु को ईंट का प्रहार कर घायल कर दिया गया। महिला के सिर में गंभीर चोटों के चलते आगरा रेफर किया गया है। दूसरे पुत्र पंकज कुमार ने बताया कि मकान के सामने से ही रास्ता है। वहां पर मिट्टी डालने को लेकर पड़ोसियों ने हमला कर मां और भाई को घायल किया है। दोनों ही मामलों में तहरीर न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।