फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेमिका से बात करने पर दोस्त ने भाई के साथ मिलकर की थी हत्या

Fri, 13 Mar 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव जौहरपुर में छह फरवरी को युवक की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। एक की युवती से बात करने पर मृतक के दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की थी। कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र गांव की युवती से फोन पर बात करता था। उसका दोस्त मोहित पुत्र लेखपाल भी उसी युवती से बात करता था। कुछ समय पहले मोहित को पता चला कि उस लड़की से उसका दोस्त धमेंद्र भी बात करता है। इसी बात को लेकर मोहित, धर्मेंद्र से रंजिश मानने लगा। मोहित ने धमेंद्र को मारने के लिए अपने छोटे भाई रवि कुमार को भी शामिल कर लिया। हत्या को अंजाम देने के लिए मोहित एक कुल्हाड़ी खरीदकर लाया और उसे खेतों में छिपा दिया। मोहित को पता था कि धमेंद्र रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता है।
छह फरवरी की सुबह करीब 03.45 बजे मोहित ने मृतक धमेंद्र को फोन करके दौड़ने के बहाने से बुला लिया। अपने छोटे भाई रवि कुमार के साथ मोहित सरसों के खेत पर उसे लेकर पहुंच गया। जैसे ही धमेंद्र वहां पर पहुंचा तो रवि ने धर्मेंद्र के गले में फंदा लगाया। कुछ नशीला पदार्थ भी सुंघा दिया। इससे धमेंद्र बेहोश हो गया और उसे सरसों के खेत में ले जाकर कुल्हाड़ी से उसके गले पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद धर्मेंद्र के मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया तथा सिम तोड़ दी। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तथा मोबाइल को बंबे के किनारे छुपा दिया। घटना के समय पहने हुए जूते, कपड़े और बेल्ट को नूंहखेडा नहर बंबे के पास झाड़ियों में पूरे थैले को जला दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


परिवार के साथ घूमता रहा आरोपी, मोबाइल से मिला सुराग
पुलिस सर्विलांस की मदद से मोहित तक पहुंची। मोहित की मोबाइल की डिटेल निकाली तो घटना वाली सुबह मोहित के मोबाइल से धर्मेंद्र के फोन पर चार बार मिस्ड काल की गई। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो राज खुल गया। हैरत की बात तो यह रही कि आरोपी घटना के बाद से ही मृतक के परिवार के साथ घूमता रहा और झूठा दुख जताता रहा। वह परिवार की हर गतिविधि की भी टोह लेता रहा।

एक एसएचओ पर हुई थी कार्रवाई
इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर गांव में रोष था। पुलिस के खिलाफ लोगों ने आक्रोश जताया था। इसको लेकर निधौली कलां के तत्कालीन एसएचओ जेवी माैर्य को थाने से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें