शहर के जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश में निकलते वाहन। संवाद
मारहरा/जैथरा। मौसम में बदलाव के बाद बृहस्पतिवार रात से चली तेज हवा और दो दिन से रुक-रुककर हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। क्षेत्र में खड़ी कई बीघा अधपकी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई जिससे किसान अधिक नुकसान की आशंका जता रहे हैं।किसान अनुपम कुमार का कहना है कि गेहूं को पकने में अभी 20-25 दिन और लगने थे लेकिन फसल गिर जाने के बाद अब अनाज व भूसे की मात्रा कम निकलने की आशंका किसान जता रहे हैं। साथ ही गिरी हुई फसल काटने में दोगुना मेहनताना लगने से लागत और बढ़ जाएगी। बारिश व तेज हवाओं से कई जगह मक्का की फसल भी गिर गई है। वहीं जैथरा क्षेत्र में बूंदाबांदी से तंबाकू व सरसों के किसान खासे परेशान दिखाई दिए। खेतों में कटने को तैयार तंबाकू की फसल पर भीगने से किसानों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। किसान सुरेश कुमार का कहना है कि सरसों खेत में कटी पड़ी है बारिश होने से दाना काला पड़ने व फफूंदी लगने की आशंका बढ़ गई है जिससे सही भाव नहीं मिल पाएगा।
शहर के जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश में निकलते वाहन। संवाद
शहर के जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश में निकलते वाहन। संवाद