फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शाबास...छात्रों ने बचा ली डूबती महिला की जान

Wed, 06 Dec 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। आत्महत्या करने के इरादे से एक महिला ने बुधवार को हजारा नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे स्कूल के दो छात्रों ने उसे देख लिया। जिस पर दोनों ही छात्र उस महिला को बचाने के लिए नहर में कूद पड़े और सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम के समय गृहक्लेश से तंग कांति देवी निवासी नगला गंगी जिल कासगंज ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। इस समय मारहरा के एमजीएचएम इंटर कॉलेज के छात्र छुट्टी के बाद अपने घरों के लिए जा रहे थे। कक्षा 11 के छात्र पवन और संतोष ने महिला को नहर में कूदते देख लिया। जिस पर वह दोनों भी बिना देरी किए नहर में कूद गए। दोनों ही छात्र तैरना जानते थे इसलिए महिला को बिना परेशानी कुछ ही समय में बाहर निकाल लाए।
सूचना पर मारहरा व मिरहची थाने की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। मामला मिरहची थाना क्षेत्र का था। इसलिए मिरहची थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर महिला को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची भेज दिया। कांति देवी ने बताया कि उसकी शादी इंद्रपाल से चार साल पहले हुई थी। दो पुत्र भी हैं। कांति देवी का आरोप है कि इंद्रपाल ने झूठ बोलकर मुझसे शादी की थी। जबकि वह पहले से शादीशुदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें