नन्नूमल चौराहा स्थित साईं मंदिर से गुरुवार पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा मेहता पार्क, सब्जी मंडी, विजय नगर ठंडी सड़क होते हुए नन्नूमल चौराहे पर संपन्न हुई। साईं पालकी का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया। यात्रा में खिचड़ी, मिश्री, हलवा, नारियल, लड्डू, बफी, पूड़ी, सब्जी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रकाश चंद्र, इंद्रपाल गुप्ता, कमलेश चंद्र, ज्ञान शंकर वार्ष्णेय, वीरेंद्र, अरविंद, जॉनी मौजूद रहे।