फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में भी नकल, छह परीक्षार्थी पकड़े गए

Thu, 18 Feb 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं का पहला दिन पूरे जिले में अव्यवस्थाओं के नाम रहा। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहा। पुलिस व्यवस्था भी चौपट दिखाई दी। हिंदी विषय की परीक्षा में भी नकल करते परीक्षार्थी पकड़े गए। एटा में पहली पाली में चार परीक्षार्थी और कासगंज में दो नकल करते पकड़े गए। पहली पाली में 51064 में 9263 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि दूसरी पाली में अनुपस्थित छात्रों की संख्या देर शाम तक शिक्षा विभाग जुटा रहा था।
विज्ञापन

शासन ओर प्रशासन के परीक्षा व्यवस्थाओं के दावे धरे रह गए। निर्धारित समय पर परीक्षा तो शुरू हो गई लेकिन परीक्षार्थी समय से नहीं पहुंचे। दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर साढ़े आठ बजे तक परीक्षार्थियों का आना जारी रहा। शिक्षकों की कमी के चलते कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहा। ऐसे में कई परीक्षा कक्षों में एक शिक्षक से काम चलाया गया। अव्यवस्था से परेशान केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा प्रभारी शिक्षकों के नहीं आने की शिकायत शिक्षा अधिकारियों से करते दिखाई दिए। वहीं परीक्षा के दौरान सक्रिय रहे सचल दलों ने पहले दिन की पहली पाली में ही चार नकलचियों के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने बिरामपुर स्थित चौ.नत्थू सिंह उमावि एवं बलवीर सिंह उमावि पुठिया में एक-एक, बीएसए एसएस यादव ने नगला मई स्थित केंद्र पर एक एवं तहसीलदार ने बेरनी स्थित परीक्षा केंद्र पर एक नकलची दबोचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें