फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माइनर व रजवहों में 10 को छोड़ा जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में माइनर व रजवहों की सफाई के चलते अभी तक इनमें पानी नहीं चल रहा था। इसकी वजह से किसान खेतों में सिचाई नहीं कर पा रहे थे। अब काम पूरा करा लिया गया है। 10 दिसंबर को सभी रजवहों और माइनरों में पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तुषार राजन ने बताया कि जिले के सभी माइनर व रजवहों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। 16 माइनर व 6 रजवहा और दो नहरों की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को असदपुर के बेबर ब्रांच के हेड से पानी को छोड़ा जाएगा जो सभी नहर व रजवहों में पहुंचेगा। 10 दिसंबर के बाद से किसान पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम 2009 के तहत जल उपभोक्ता समितियों द्वारा 14 माइनरों की सफाई कराई गई थी। वहीं दो माइनरों की सफाई का काम विभाग की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें