एटा। रेलवे रोड स्थित शांति नगर मेें लोगों के घरों में कनेक्शन होने के बावजूद पानी नहीं पहुंच रहा है। मोहल्ले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास और जिला महामंत्री पंकज चौहान वाली गली में 10 साल पहले ही पानी के कनेक्शन कर दिए गए थे। लेकिन अभी तक नलों में पानी नहीं पहुंचा। इस वजह से लोग निजी सबमर्सिबल पंप का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों ने जलनिगम से मांग की है कि उनके कनेक्शनों में जल्द से जल्द पानी पहुंचाया जाए।