निधौली कलां की ग्राम पंचायत ततारपुर अव्वल के गांव सैया स्थित प्राथमिक स्कूल के मैदान में दिखा जल?
- फोटो : ETAH
एटा। निधौलीकलां ब्लाक के गांव ततारपुर अव्वलमें स्कूल के मैदान में जलभराव होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से ग्राम पंचायत में कराए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के मैदान में जलभराव होने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव में बनवाई सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब है। ग्राम पंचायत के गांव नगला सैंया में भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर विकास कार्यों की जांच की मांग की है।
स्कूल के मैदान से जलभराव दूर कराने के लिए एस्टीमेट बनवा लिया है। ग्राम पंचायत की झूठी शिकायत की जा रही है। चुनावी रंजिश में शिकायत की है। डीपीआरओ भी जांच कर चुके हैं।
वासुदेव, प्रधान ततारपुर अव्वल।