फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पानी निकासी विवाद, एक ही परिवार के चार लोग घायल

Sun, 02 Nov 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नाली के पानी की निकासी पर गांव भगपुर में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव भागपुर में शुक्रवार शाम पड़ोस में रह रहे एक ही परिवार के दो पक्षों में नाली के पानी की निकासी पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें पुत्तू लाल, उनकी पत्नी चमेली देवी, पुत्रवधू सुमन व कविता को चोंटें आई हैं। घायल कविता के पति विष्णु कुमार ने बताया कि नाली के पानी की निकासी पर विवाद हुआ था। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें