फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निधौली क्षेत्र से नहीं निकला पानी, भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

Fri, 27 Sep 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव में अब भी पानी भरा हुआ है। फसलें डूबी होने की वजह से बर्बाद होने का खतरा है। अब तक पानी न निकलने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार से गांव सोरखा में भूख हड़ताल शुरू कर दी। ग्राम प्रधान पति पर पुलिया बंद करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। उन्हें समझाने के लिए एसडीएम सदर भी पहुंचीं। साथ ही शिविर लगाकर मुआवजा पत्रावलियां तैयार कराईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाना प्रभारी को तहरीर देते हुए बताया कि प्रधान पति सहित तीन लोगों ने जलेसर-एटा मार्ग काट दिया और पुलिया को बंद कर दिया। पुलिया बंद होने से गांव में पानी भर गया है। श्यामवीर व प्रदीप राघव ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को मरगाया रोड की पुलिया को नायब तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने खुलवाया था। बृहस्पतिवार की रात दो बजे के लगभग नगला धनी के प्रधान पति सहित 3 व्यक्तियों ने पुलिया को बंद कर दिया। जलेसर-एटा मार्ग को काट दिया। इससे गांव में पानी भर गया।
ग्रामीणों को समझाने के लिए एसडीएम सदर भावना विमल व तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन गांवों से पानी निकलवाने के लिए कार्य तो करा रहा है। लेकिन इसकी रफ्तार काफी धीमी है। इसकी वजह से नुकसान बढ़ता जा रहा है। बुलडोजरों की संख्या बढ़ाकर इस कार्य में तेजी लानी चाहिए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द पानी को निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें