फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क पार कर रहे युवक की कैंटर की चपेट में आने से मौत

Fri, 27 Sep 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के गांव कोंची डेरा पर बृहस्पतिवार की देर रात युवक कैंटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में 6 लोग घायल हुए हैं। 2 की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव कोंची डेरा निवासी हसना ने बताया कि उनका बेटा पप्पू (32) बृहस्पतिवार रात गांव के बाहर सकीट-औंछा मार्ग पर सड़क पार कर रहा था। उसी समय कैंटर की चपेट में आ गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर हम लोग उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पप्पू की मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीत्कार मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

इसी गांव के तौसीफ खान, बाबू और मुखराना अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। इनमें से 6 वर्षीय बालक मुखराना की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। गांव गंगनपुर थाना कोतवाली नगर निवासी सुनील, बनगांव निवासी विवेक कुमार और धुमरी निवासी हमजा भी सड़क हादसों में मामूली रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें