फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्षमता से अधिक पटाखे होने पर गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के गांव जहांगीराबाद के पास स्थित एक पटाखे के गोदाम पर एसडीएम श्वेता सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग ने फोर्स सहित छापामारी की। इसमें क्षमता से अधिक पटाखे मिलने पर गोदाम को सील कर दिया गया। गोदाम परिसर में परिवार और पशु पालन होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
एसडीएम श्वेता सिंह, क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग ने थाना फोर्स एवं फायर ब्रिगेड के फोर्स के साथ जहांगीराबाद के पटाखे के गोदाम पर छापामारी की। इसमें गोदाम में अनेक खामियां मिलने पर नाराजगी जताई गई। गोदाम में 500 किलो पटाखे रखने की अनुमति थी, जिसके सापेक्ष में क्षमता से कई गुना अधिक पटाखे मिले। गोदाम परिसर में एक परिवार बच्चों के साथ रहता पाया गया। गोदाम परिसर में पशुपालन भी हो रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी कारण विस्फोट होने पर बड़े हादसे की आशंका पर जन एवं पशु हानि होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। क्षमता से कई गुना अधिक पटाखे मिलने और मानक के विपरीत परिवार के रहने और पशुपालन होने पर गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें