फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक सरिया के बीम और अमानक ईंटों की बन रहीं दीवारें

विज्ञापन
गांव लोथरा में विद्यालय निर्माण कार्य को लेकर विरोध जताते ग्रामीण।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
सकीट। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लोथरा में प्राथमिक विद्यालय परिसर में कमरे व बरामदा निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। मानकों को ताक पर रखते हुए पीला ईंट व मोरंग के बजाए सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं बीम बनाने में केवल एक लोहे की सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। भविष्य में यह निर्माण बच्चों की जान के लिए खतरा बन सकता है। इसे लेकर गांव के लोगों ने विरोध भी जताया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि प्राथमिक विद्यालय में कमरों के निर्माण में धांधली की जा रही है। पीला ईंट और सफेद बालू से दीवारें बनाई जा रहीं हैं। सीमेंट भी निर्धारित मात्रा से कम लगाई जा रही है। बीम में मात्र एक सरिया डालकर औपचारिकता निभाई जा रही है। 15 दिन पहले बने बीम को ग्रामवासियों ने हाथ लगाया तो वो उखड़ने लगा। सौरभ कुमार, विजय बहादुर पाठक, गजेंद्र चौहान, अजय दीक्षित, मुकेश कुमार, राजेश बघेल, संतोष शर्मा, सुखबीर बघेल, अनिल कुमार, छोटू, राम अवतार, शंभूदयाल आदि ने जमकर विरोध जताया। ग्राम प्रधान के पति रामदास मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि निर्माण में अनदेखी की जा रही थी। श्रमिकों को ठीक से कार्य करने के लिए बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें