एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में 16 दिसंबर को घायल मिले अज्ञात युवक की बुधवार रात में मौत हो गई थी। सात दिनों तक अज्ञात ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया था, बृहस्पतिवार को परिजन ने पोस्टमार्टम गृह आकर कासगंज के अमित कुमार के रूप में उसकी पहचान की।
शहर कासगंज के मोहल्ला मुंशीलाल के पड़ाव निवासी हरिओम सिंह ने अपने भतीजे अमित कुमार (25) के रूप में पहचान की है। बताया कि अमित की किसी बात को लेकर अपने बड़े भाई मनीष कुमार से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद 14 दिसंबर को घर से आगरा में रहने वाली बुआ के घर जाने की बात कहकर निकल आया था। इसके बाद आगरा भी नहीं पहुंचा।
तलाश किया गया तो कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। समाचार पत्रों में खबरों को देखकर पोस्टमार्टम गृह पर आए तो पहचान हो सकी। मौत की खबर मिलने के बाद ही पहचान हो सकी। इससे पहले परिजनों ने संपर्क क्यों नहीं किया, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।