फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर

Fri, 04 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जिन्हैरा में 15 दिन पूर्व फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की।
विज्ञापन

गांव जिन्हैरा के बाहर सड़क किनारे पटरी के पास 100 केवीए का ट्रांसफर्मर रखा था, जो 15 दिन पूर्व ओवरलोड  के चलते आग लगने पर फट गया था। इससे गांव के 90 घरेलू कनेक्शन और दो नलकूप संचालित हैं। 15 दिन पूर्व फुंके ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवर अभियंता गांव में फर्जी तरीके से सौ कनेक्शन देकर हर महीने अवैध वसूली कर रहा है। इसके चलते ट्रांसफार्मर आए दिन ओवरलोड होकर जल रहा है। बंटू कश्यप, रजाक अहमद, खिल्लन मियां, बसीम अहमद, प्रमोद कुमार, नवी आलम आदि ने डीएम से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें