फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर पूजे यांत्रिक उपकरण

Sat, 17 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विश्वकर्मा की जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। कल-कारखानों और हस्त कौशल कारीगरों द्वारा शनिवार को भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। वहीं आईटीआई परिसर में हवन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लोनिवि कर्मचारियों ने भी यांत्रिक उपकरणों का पूजन किया।
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने संस्थान में यांत्रिक उपकरणों का पूजन किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र व्यास, छोटे लाल, महाराज सिंह, खेतपाल सिंह, मलिखान सिंह, चंद्रकिशोर, नंद किशोर, पंकज चतुर्वेदी, विश्वनाथ, सुनील समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, गांधी मार्केट स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन स्थित विश्वकर्मा मंदिर में लोनिवि यांत्रिक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने यांत्रिक उपकरणों का पूजन किया। साथ ही नि:स्वार्थ कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सहायक अभियंता संजीव यादव, अवर अभियंता राजधर विश्वकर्मा, नीटू सिंह, सुल्तान सिंह, राजकुमार सिंह, अनिरुद्ध चंदवरिया, सुभाष सिंह, मुकेश यादव, राजाराम सिंह, निसार मोहम्मद, इनाम सिंह, श्रीकृष्ण, अतर सिंह, अजीत सोलंकी मौजूद रहे। वहीं कासगंज रोड स्थित प्रोफेशनल टेक्निकल इंस्टीट्यूट में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर निदेशक प्रमोद तिवारी, विक्रम सिंह, सीपी दीक्षित, राजेंद्र प्रसाद, पीके शर्मा, हरेंद्र कुमार, महाराज सिंह, बृजेश कुमार, सचिन दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें