फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमल आराधना महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

Thu, 22 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विमल आराधना महोत्सव में झूमे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर में गुरुवार को आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। आचार्य विमल सागर महाराज के 101वें जयंती और विमल आराधना महोत्सव के तहत विमल सागर विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान विनयांजलि सभा में आचार्य विमल सागर महाराज के अवदानों को याद किया गया।
विज्ञापन

सुबह बड़ा जैन मंदिर में ब्रह्मचारी आशीष जैन पुण्यांश के निर्देशन में पीत वस्त्र धारी इंद्रों ने भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद इंद्र-इंद्राणियों ने विमल सागर विधान में अर्घ्य समर्पित किए। विधान के दौरान भोपाल से आई विकास जैन एंड पार्टी के समधुर भजनों पर भक्त जमकर झूमे। इसके बाद विनयांजलि सभा में दिल्ली से आए उमेश चंद्र जैन ने कहा कि आचार्य विमल सागर महाराज का जन्म एटा जिले की धरती पर हुआ।
उन्होंने अपने ज्ञान और त्याग के बल पर जैन धर्म की पताका को विश्वभर में फहराया। रतनलाल जैन बैनाड़ा ने कहा कि आचार्य विमल सागर महाराज निमित्त ज्ञानी थे। इसके बाद आरती में भक्तों ने नृत्य किया। इस मौके पर चुनमुन झांकी मंडल के अरुण जैन, संजीव जैन संजू, विक्रांत जैन, अंकित जैन, नवनीत जैन, विवेक जैन, सुनील बांदा, दिलीप जैन, मोना जैन, विशाल जैन अनुज जैन, राजीव जैन, प्रदीप गुड्डू, महेश जैन  मौजूद रहे।
विज्ञापन



जैन रथ यात्रा के दूसरे दिन अनुयायियों ने उतारी आरती
दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में गुरुवार को बडे़ जैन मन्दिर बड़ा बाजार से रथयात्रा प्रमुख मार्गों पर निकाली गई।
रथयात्रा के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार जैन के अनुसार रथयात्रा में सर्वाधिक बोली वाले रविन्द्र जैन सारथी, खवासी के रूप में अशोक जैन, खचान्जी प्रकाश जैन, इंद्र के लिए आनंद स्वरूप, सतीशचंद्र, महेश कुमार, अमित कुमार ने कार्य किया। रथयात्रा मेें बैंड की मधुर धुन पर युवा कार्यकर्ता थिरक रहे थे। वहीं रथयात्रा के दौरान जैन अनुयायियों ने जगह जगह आतरी उतारी और पुष्पवर्षा की। समाज के युवा कार्यकर्ता सोनू जैन की आकस्मिक मौत के बाद कवि सम्मेलन को निरस्त कर दिया गया। इस मौके पर आनन्द स्वरूप जैन, पदमचंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, महेश चंद्र जैन, महेंद्र कुमार जैन, स्वच्छम जैन, सुनील जैन, विवेक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें