जैथरा बिजली घर पर एसडीओ रोशन लाल को समस्या बताती नगला मोहन की महिलाएं। संवाद
जैथरा। नगला मोहन गांव में बिजली संकट से परेशान महिलाओं और ग्रामीणों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विकासखंड जैथरा क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने लाइनमैन पर बिजली की लाइन ठीक करने और आपूर्ति सुचारू कराने के नाम पर प्रति व्यक्ति 100 रुपये वसूलने का आरोप लगाया। बिजली संकट के चलते बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
सरोजना देवी ने कहा कि गांव के लोग वर्ष 1904 जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। नरेश सिंह ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। रिंकी यादव ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है।
नरेंद्र ने बताया कि एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष एसडीओ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की।