जिलाधिकारी से शिकायत कर वापस लौटते ग्रामीण। संवाद
एटा। देहात क्षेत्र के नगला फरीद गांव में राशन कोटा आवंटन को लेकर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। बुधवार गांव के दर्जनों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे व पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गांव में एक फर्जी स्वयं सहायता समूह का गठन दिखाकर राशन वितरण कोटा अपने नाम करा लिया है। नगला फरीद निवासी निर्देश चौहान ने आरोप लगाया कि समूह का गठन वर्ष 2018 में दर्शाया गया है।
मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।