फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जानी चुनाव की बारीकियां

Fri, 22 Apr 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
एनआर पब्लिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एनआर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। पूरी चुनाव प्रक्रिया की तरह ही मतदाता बनने से पूर्व बच्चों ने जाना कि उन्हें किस प्रकार अपने मत का प्रयोग करना है व किस प्रकार दावेदारी करनी है। तमाम बारीकियों को शिक्षकों ने बच्चों को समझाया। 
विज्ञापन

बाइस कैप्टन पद के लिए अहद सुहानी अहद, दीपिका, शिवांगी एवं कैप्टन पद के लिए मास्टर धीरज, प्रियंका, दीपेंद्रर ने दो हिस्सों में अपना नामांकन किया। सभी बच्चों ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया। बाइस कैप्टन पद के लिए अहद सुहानी ने अपने प्रतिद्वंदी को 30 वोट से हराकर जीत दर्ज की। कैप्टन पद में धीरज ने बाजी मारी। 
इसी श्रंखला में अर्जुन हाउस, एकलव्य हाउस तथा कर्ण हाउस ने वाइस कैप्टन पद एवं बाइस कैप्टन पद के लिए ललित, योगेश, उर्वशी, हम्माद, साक्षी, अमन ने भी चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधक विवेक राजपूत ने कहा कि इस उम्र से ही बच्चों को अपने मताधिकार के बारे में जानकारी हो तो वह मतदाता बनने तक जिम्मेदारी से अपने मत का प्रयोग कर सक ते है। बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पूरी मतदान प्रक्रिया के बीच से गुजारा गया और बारीकी से समझाया गया। मतदान के दौरान विजेता बच्चों में नेतृत्व की क्षमता जन्म लेगी। इस दौरान रितिक मिश्रा, हेड ब्वाय, परमजीत खेरा हेड गर्ल नामित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें