जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जुए व सट्टे के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। नया वीडियो एक स्थान पर जुए के फड़ का वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो गांव सरायनीम के पास का बताया जा रहा है। जिसमें कई लोग बैठे ताश के पत्ते से जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जुआ पर अंकुश न लगने से लोग इसमें लिप्त हो रहे हैं और परिवारों में विघटन, हारने वालों में अवसाद, आत्महत्या तक का खतरा बढ़ रहा है। सीओ कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जिस जगह का है, वहां कार्रवाई की जाएगी। संवाद