फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीओ पेशी में तैनात गालीबाज सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबित

Mon, 17 Jul 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सीओ सकीट की पेशी में तैनात मुख्य आरक्षी का गाली देने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को निलंबित कर दिया। मुख्य आरक्षी किसी मामले को लेकर अश्लील गालियां दे रहा था, तभी यह वीडियो बनाने के बाद वायरल कर दिया गया। वहीं थाना निधौली कलां में तैनात एक सिपाही को शिकायत पर लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सकीट की पेशी में कार्यरत मुख्य आरक्षी ब्रह्म प्रकाश पर कार्रवाई की गाज गिरी है। वायरल वीडियो में वह अपने दफ्तर में आने वाले लोगों से बात करता है। इस दौरान नाराजगी जाहिर कर गालियां देने लगता है। सीओ सकीट संगम मिश्रा ने बताया कि वह हाईकोर्ट में हैं, लेकिन मामला संज्ञान में है। वर्ष 2006 में एक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें आरोपी पक्ष अनुचित लाभ पाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसको नहीं माना गया तो वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
वहीं थाना निधौली कलां में तैनात आरक्षी रामेश्वर दयाल सिंह को शिकायत मिलने पर कार्रवाई कर लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीओ सकीट की पेशी में तैनात मुख्य आरक्षी का गाली देते वीडियो सामने आया। जबकि निधौली कलां में तैनात आरक्षी की कई शिकायतें मिली हैं। इस पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्य में लापरवाही, उदासीनता बरतने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें