एटा। थाना अलीगंज में राजेश कुमार निवासी मोहल्ला बालकिशन कस्बा अलीगंज ने ठगी का शिकार बनाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि फर्जी इंश्योरेंस कंपनी की पाॅलिसी दीपू निवासी कुंडरी थाना अल्लागंज जिला शाहजहांपुर ने गुमराह करा ली।
इसके बाद 25 सितंबर 2014 को एक पॉलिसी 10435, दूसरी 28 सितंबर 2014 को 10620, तीसरी 10620 रुपये की कराई। सभी की फर्जी पॉलिसी भी दी गईं। 50 हजार रुपये की पॉलिसियां कराने के नाम पर ठगी की गई। इस बात की जानकारी होने पर शिकायत की। तब उसने अपने घर बुलाया, वहां पर पिटाई की और 30 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तब अदालत की शरण ली और मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अदालत से आदेश आया था, उस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।