जलेसर। विश्व हिंदू परिसद व बजरंग दल की संयुक्त बैठक का आयोजन क्षेत्र के गांव बेरनी में किया गया। जिसमें विहिप व बजरंग दल के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूती देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में टीम गठित करने के उद्देश्य से विस्तार किया।
नगर अध्यक्ष गौरव वाष्र्णेय ने बताया कि मगंलवार को सगंठन द्वारा ग्राम पंचायत बेरनी में विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) का विस्तार किया गया। जिसमें रजत कुमार भारद्वाज को ग्राम पंचायत बैरनी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद नियुक्त किया गया एवं विपिन पचौरी को ग्राम पंचायत मंत्री जिम्मेदारी दी गई है।
अभय पालीवाल को ग्राम पंचायत संयोजक बजरंग दल नियुक्त किया गया एवं रजत कुमार वार्ष्णेय को ग्राम पंचायत सह संयोजक बजरंग दल नियुक्त किया गया। नंदलाल को ग्राम पंचायत गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया। नगर अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का संगठन में स्वागत किया और कहा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा एवं अपने कर्तव्यों का पालन करें। जिलामंत्री शिवांग गुप्ता, जिला संगठन मंत्री सुशील कुमार, बजरंग दल नगर संयोजक कुशल गोयल आदि मौजूद रहे।