जलेसर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मोहल्ला महावीरगंज में अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम से की। साथ ही कब्जे की शिकायत करने पर विहिप के नगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल आकाश गुप्ता ने बताया कि महावीरगंज स्थित पाठक वाली गली के मनोज कुमार, शिवा वर्मा, एवं प्रवेंद्र शर्मा उर्फ पम्मी झगड़ालू किस्म के व्यक्ति हैं। तीनों ने अपने मकानों के आगे अवैध कब्जा कर रखा है। पूज्यनीय जगह (गोवर्धन पूजा) पर भी अवैध कब्जा कर लिया है। जब संगठन के लोगों ने इसका विरोध किया तो हमारे नगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी तीनों ने दी। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा। एसडीएम महीपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जगहों पर कब्जा पाया जाता है तो मुक्त कराया जाएगा। शोभित वार्ष्णेय, मयंक ठाकुर, गौरव वार्ष्णेय, प्रिंस गुप्ता, राहुल गुप्ता, रावी ठाकुर, कुशल गोयल रहे।