फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हर ओर बाढ़ के हालात से श्याम विहार के लोगों की बढ़ीं धड़कनें

Mon, 17 Jul 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कई जिलों की नदियों में बाढ़ आ गई है या बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसे देख शहर के श्याम विहार सहित तीन मोहल्लों में रहने वाले लोगों की भी धड़कनें बढ़ गईं हैं। ये मोहल्ले ईशन नदी के किनारे बसे हुए हैं। जिस नदी में दो साल पहले आए उफान से हर ओर पानी भर गया था और लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन

जिले से पांच नदियां होकर निकलतीं हैं। इनमें सामान्य तौर पर पानी की ही रहती है और कई हिस्सों में तो ये विलुप्त हो चली हैं या नाले का रूप ले लिया है। ऐसा ही हाल ईशन नदी का भी है। पानी की कमी की वजह से तमाम लोगों ने इसके किनारों पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण तक करा लिए। प्रशासन ने भी इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया, लेकिन दो साल पहले बरसात के दौरान इस नदी में अचानक से जलस्तर बढ़ गया था।
इसके कारण आगरा रोड पर इसके किनारे बसे श्याम विहार, राधा विहार और श्रीनगर इलाकों में पानी घुस गया और इन्होंने तालाब का रूप ले लिया। सड़कें ही नहीं, घर के अंदर तक पानी भर गया था। मजबूरी में लोगों को घर छोड़ने पड़े थे। तब प्रशासन को अतिक्रमण की याद आई और इन्हें तुड़वाकर पानी आगे बढ़ाया गया था। पिछले साल हालात सामान्य रहे लेकिन इस बार अन्य जिलों में जिस तेजी से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, यहां भी लोग परेशान हो रहे हैं। ईशन नदी में भी पानी में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें