फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक माह बाद बड़ौली-अचलपुर मार्ग पर दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
फोटोः 11- मिरहची क्षेत्र में निर्माणाधीन बड़ौली अचलपुर मार्ग। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मिरहची। बड़ौली से अचलपुर-मरथरा वाया नगला खरगी तक का कच्चा मार्ग जल्द पक्का होने जा रहा है। 78 लाख रुपये की लागत से 1100 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण तेजी से चल रहा है। एक माह के भीतर सड़क तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की पहल पर लंबे समय से लंबित इस मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क पर मिट्टी डालने का काम पूरा हो चुका है। अब गिट्टी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद डामरीकरण कराया जाएगा। निर्माण कार्य में तेजी आने से ग्रामीणों को जल्द ही आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस मार्ग के पक्का होने से जारथल, खोजपुर, श्यामपुर, ततारपुर, नगला खरगी और गोबरा समेत कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक कच्चा रास्ता होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़क बनने से लोगों को कीचड़ और खराब रास्ते की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उनके प्रयास से मारहरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। बड़ौली से नगला खरगी तक कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब यह मांग पूरी होने जा रही है। सड़क बनने से बड़ौली, गोबरा, श्यामपुर समेत कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें