फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क किनारे सो रहा था सब्जी विक्रेता, ईंट लदे बेकाबू ट्रक ने कुचला; तोड़ दिया दम

Wed, 07 Aug 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक सब्जी विक्रेता सड़क किनारे सो रहा था। ईंट लदे बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वीरेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार रात दुकान के बाहर सो रहे सब्जी विक्रेता पर बेकाबू ट्रक चढ़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित चौराहे की है। यहां सिकरारी गांव निवासी वीरेंद्र (48) सब्जी की दुकान लगाता था। मंगलवार की रात दुकान बंद करने के बाद बाहर ही चारपाई डालकर सो गया। देर रात एटा से आगरा जा रहा ईंटों से भरा ट्रक बेकाबू होकर चारपाई और वीरेंद्र पर चढ़ गया। जिससे वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पुत्र रविकांत ने बताया की पिता सिकरारी चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते थे। मंगलवार शाम को खाना खाने के बाद दुकान के बाहर ही सो जाते थे। देर रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। शोर सुनकर घटना स्थल पहुंचे तब तक पिता की मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन


मौत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अवागढ थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन ने बताया की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया था। इसको कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें