स्कूलों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वसंती पंचमी उत्सव मनाया। छात्र-छात्राओं ने वीणा वादिनी से ज्ञान और बुद्धि की कामना की।
जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सरस्वती का पूजन किया। पीले वस्त्र पहने छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुतियां देकर शिक्षा देवी से शुभ कामना की। व्यवस्थापक बृजनंदन माहेश्वरी, प्रदीप जैन, मुकेश मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य गंगा नारायण त्रिवेदी ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शांति नगर स्थित मॉर्निंग वेल्स स्कूल में प्रधानाचार्य सीमा द्विवेदी ने मां सरस्वती को नमन किया। सरस्वती मां के पूजन के बाद छात्रों को मिष्ठान बांटा। पीपल अड्डा स्थित गंगा एकेडमी में हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूनम उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा, अनीता, विपिन, ललित, नीता, पूजा, नीलम, दिव्या मौजूद रहे।