जलेसर में आयोजित क्रिकेट मैंच के दौरान मौजूद वार्ष्णेय वारियर्स के खिलाड़ी। संवाद
जलेसर। नगर के एमजीएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित वार्ष्णेय प्रीमियर लीग-2026 में वार्ष्णेय वाॅरियर्स और वार्ष्णेय ब्लास्टर के बीच राेमांचक मुकाबला रहा। इस क्रिकेट मैच में वार्ष्णेय वाॅरियर्स ने वार्ष्णेय ब्लास्टर टीम को 85 रन से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ष्णेय वाॅरियर्स टीम ने आक्रामक पारी खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ष्णेय ब्लास्टर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। वाॅरियर्स के गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की और ब्लास्टर के बल्लेबाजों को खेलने का मौका नहीं दिया। बड़े शॉट लगाने के चक्कर में ब्लास्टर की टीम नियमित अंतराल में विकेट गंवाती रही और निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 126 रन ही बना सकी।