फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच मनाया वैलेंटाइन डे

Sat, 14 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठनों की चेतावनियों के बाद भी युवाओं ने वैलेंटाइन डे मनाया। मित्रों को तोहफे, फ्रेंडशिप बैंड देकर विश किया। गिफ्ट शॉप एवं गैलरीज पर सुबह से ही युवाओं और टीन एजर्स की भीड़ रही।
विज्ञापन



वैलेंटाइन डे पर शहर के विभिन्न ‘लव प्वाइंट्स’ पर प्रेमी युगल विश करते दिखाई दिए। स्कूल-कालेज एवं अन्य कोचिंग संस्थानों के पास भी ऐसा ही माहौल दिखाई दिया। वहीं दोस्तों ने भी इस दिन को खूब एंज्वाय किया। कुछ बच्चों ने जहां घरों पर पार्टियों का आयोजन किया, वहीं कुछ ने फास्ट फूड सेंटर्स पर मौजमस्ती की। इस दौरान तोहफों का भी जमकर आदान-प्रदान हुआ। सर्वाधिक चलन फ्रेंडशिप बैंड का रहा। युवा ही नहीं बच्चों के हाथों में भी वैलेंटाइन बैंड्स दिखाई दिए।


उधर, फेसबुक, वाट्सएप आदि सोशल साइट्स पर वैलेंटाइन डे छाया रहा। ग्रुपस में भी वैलेंटाइन मैसेज, पिक्चर एवं वीडियो की भरमार रही। कुछ लोगों ने जहां प्यार भरे संदेश भेजकर इसे प्रेमियों का दिन बताया। वहीं कुछ विरोधी सोशल साइट्स पर भी सक्रिय थे।
विज्ञापन




हिंदूवादियों ने किया विरोध, ग्रीटिंग जलाए
बजरंग दल, विद्यार्थी परिषद, नवनिर्माण सेना आदि हिंदूवादी संगठनों ने पूर्व घोषणा के अनुसार वैलेंटाइन डे का विरोध किया। पुलिसकर्मी भी पूरे माहौल पर नजर रखे थे। पूरे शहर में फैले संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखी। विद्यार्थी परिषद ने पंडित दीनदयाल चौक पर वैलेंटाइन ग्रींटिंग को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर हाथ जोड़कर गिफ्ट शॉप को बंद करवाया। इस मौके पर सचिन यादव, आशीष गुप्ता, केशव माहेश्वरी, शिवम चौहान, अमन गुप्ता, कुशल खितौलिया, निखिल चौधरी, आशू यादव, भोला यादव आदि मौजूद थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न रेस्तरांओं एवं होटल्स में प्रेमी युगलों को तलाशा। कचहरी रोड स्थित गिफ्ट शॉप को बंद करवाया। विरोध करने वालों में रोहित सोलंकी, विशाल सोलंकी, राहुल सोलंकी, देवेंद्र लोधी, लकी, अभय राठौर, अभय, अमित, पिन्नू यादव, पवन आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें