फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त पर आक्सीजन मिलती तो बच सकती थी जिंदगी

Wed, 20 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में घायल हुए लोगों जब सीएचसी अलीगंज लाया गया तो अस्पताल प्रशासन मरीजों को ऑक्सीजन तक नहीं दे पाया। प्राथमिक उपचार की औपचारिकता के बाद एटा रेफर कर दिया। इसके चलते लक्ष्मीदेवी और अनोद ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मौकेपर पहुंचे सपा विधायक ने घायलों को आक्सीजन नहीं मिलने की शिकायत सीएमओ से फोन पर की। नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को सीएचसी प्रभारी भी ड्यूटी से गायब थे। 
विज्ञापन

फर्दपुर निवासी गौरव का परिवार 24 अप्रैल को लगन संस्कार के बाद 26 अप्रैल को बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था। वह बुधवार को अपने पिता, मां, बहन, बहनोई और परिवार के सदस्यों के साथ अलीगंज शॉपिंग करने स्कार्पियो से गया था। लेकिन क्या पता था कि यह सफर इतना भयावह होगा। गौरव ने बताया कि मैनपुरी रोड पर भट्ठे के समीप मोड़ पर चालक पूरा स्टीयरिंग काट नहीं पाया कि सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। स्कार्पियो काफी दूर तक खिसटने के बाद पलटते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। गौरव कार में सबसे पीछे की सीट पर बैठा था। गौरव ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से जब घायलों को अलीगंज सीएचसी लेकर पहुंचे तो केवल एक डॉक्टर सर्वेश मौजूद थे, जबकि घायलों की हालत गंभीर थी। चिकित्सक से कहने के बाद भी घायलों को आक्सीजन नहीं दी गई और उपचार के बाद बिना आक्सीजन के घायलों को एटा रेफर कर दिया गया। गौरव ने कहा यदि वक्त पर घायलों को आक्सीजन मिलती तो उसकी मां लक्ष्मी देवी, भाई अनोद और अनमोल की जान बच सकती थी। 
मौके पर पहुंचे अलीगंज के सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने आक्सीजन नहीं मिलने की शिकायत सीएमओ को फोन पर कर नाराजगी जताई। चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं बुधवार को जिस वक्त घायल अस्पताल पहुंचे सीएचसी प्रभारी भी ड्यूटी से गायब थे। हालांकि स्वास्थय विभाग के अफसर प्रभारी के पिता आगरा में भर्ती होने के कारण अवकाश पर जाने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन

सीएचसी अलीगंज में मौजूद चिकित्सक ने आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता होने की बात कही है। जबकि सपा विधायक ने भी मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिलने की शिकायत की है। जरूरत पर ऑक्सीजन क्यों नहीं दी गई, जांच कराने के बाद सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

आरसी पांडेय सीएमओ एटा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें