फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भीतर के विरोधियों से सतर्क रहें वैश्य

Fri, 08 May 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में भारतीय वैश्य महासभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। पालिका परिसर में हुई भारतीय वैश्य महासभा की बैठक में वैश्य समाज के राजनीतिक ग्राफ पर मंथन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल ने राजनीतिक ग्राफ में आई गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा वर्ष 1975 में वैश्य समाज के प्रदेश में 80 विधायक थे, यह संख्या निरंतर गिरकर 20 रह गई है। उन्होंने समाज के भीतर ही मौजूद विरोधियों से सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान आज से शुरू होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कहा कि यदि अपने समाज के राजनैतिक प्रतिनिधियों का खुलकर साथ दें, तो हमारी समस्याओं का समाधान चुटकियों में हो सकता है। प्रधान महासचिव संजीव वार्ष्णेय ''बंटी भैया'' ने कहा कि समाज का कोई भी संगठन या राजनैतिक नेता हो, हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने स्वजातीय बंधुओं का समर्थन करना होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा ने भी समाज की भागीदारी पर विचार रखे। बैठक में संगठन की मजबूती को शुभम बंसल को नगर अध्यक्ष और जितेंद्र गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में एटा में 9 और 10 मई को आयोजित दो दिवसीय युवक-युवती सम्मेलन पर चर्चा की गई। बैठक में संजीव वार्ष्णेय बंटी, प्रदीप भामाशाह, दिनेश बंसल, नरेंद्र जैन, कपिल गुप्ता, ललित वार्ष्णेय, दीपक बंसल सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें