कैलाशगंज कालोनी निवासी तीन युवाओं की नहर में डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से गुस्साए वैश्य समाज ने बुधवार शाम कैंडल मार्च निकाला। समाज के लोगाें ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खुलासे की मांग की हैं।
बता दें कि विगत 14 मार्च को कैलाशगंज निवासी शिवांक, रिषभ, निशांक दोस्त का झगड़ा होने पर उसे सुलझाने अमांपुर गए थे और लापता हो गए थे। 16 मार्च को तीन के शव जिरस्मी नहर से बरामद हुए थे। लेकिन वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष डा. सुमंत कुमार जब पीड़ित परिवार से मिलने एटा पहुंचे तो मृतकाें के परिवारीजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई थी। सुमंत ने एसएसपी से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा था। एसएसपी के निर्देश पर विगत 28 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन प्रकरण में पुलिस ने अभीतक कोई कार्रवाई नहंी की है। इसी से गुस्साए वैश्य समाज ने बुधवार शाम नगर में पुलिस के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला और नगर कोतवाली के सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्या का खुलासा करने की मांग की। कैंडल मार्च शहर में कई स्थानों से होता हुआ घंटाघर पर संपन्न हुआ। प्रदीप गुप्ता, अतुल राठी,राजेश गुप्ता,हरीश गुप्ता ,सतीश गुप्ता ,सुनील गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुशील गुप्ता, राहुल गुप्ता, उमेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, मुकेश योगी समेत समेत वैश्य समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।