फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन में लगी आग, हड़कंप

Sun, 19 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वैन में आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में सर्कुलर रोड पर सड़क किनारे खड़ी वैन में गैस का रिसाव होने के कारण आग लग गई। आग लगने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस कारण ट्रैफिक रोकना पड़ा। दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बताया गया कि सर्कुलर रोड पर शीतला पैलेस के नजदीक ही चालक वैन खड़ी करके कहीं चला गया था। थोड़ी ही देर बाद खड़ी हुई वैन से आगकी  लपटें उठने लगीं। थोड़ी देर में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। लोगों ने कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। वैन  में आग लगने के कारण सर्कुलर रोड का ट्रैफिक रूक गया। पुलिस ने स्टेट बैंक गली से कार और टेंपो का ट्रैफिक पास कराया। आग बुझ जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वैन स्वामी का पता नहीं चल सका था। पुलिस वैन के स्वामी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें