नगर में सर्कुलर रोड पर सड़क किनारे खड़ी वैन में गैस का रिसाव होने के कारण आग लग गई। आग लगने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस कारण ट्रैफिक रोकना पड़ा। दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बताया गया कि सर्कुलर रोड पर शीतला पैलेस के नजदीक ही चालक वैन खड़ी करके कहीं चला गया था। थोड़ी ही देर बाद खड़ी हुई वैन से आगकी लपटें उठने लगीं। थोड़ी देर में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। लोगों ने कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। वैन में आग लगने के कारण सर्कुलर रोड का ट्रैफिक रूक गया। पुलिस ने स्टेट बैंक गली से कार और टेंपो का ट्रैफिक पास कराया। आग बुझ जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वैन स्वामी का पता नहीं चल सका था। पुलिस वैन के स्वामी की तलाश कर रही थी।