बीएस डायनामिक एकेडमी में 13वां वाषिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समा बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय प्रबंधक आनंद पुण्ढीर, गंजडुडवारा पीजी कॉलेज प्राचार्य योगेन्द्र द्विवेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान, ब्रह्मकुमारी बहन सरोज, प्रवीण सिंह जादौन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने हारमनी डांस, एकमत एकभाषा वाली दुनियां, चंदू के चाचा, फ्लॉवर डांस, क्लासिकल डांस, शिवसती लीला, राजस्थानी नृत्य, कव्वाली, भांगड़ा सहित अन्य देश भक्ति एवं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कॉलेज के प्रबंधक ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए उनको प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना ने वार्षिक खेलकूद व अन्य प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले बच्चे एवं मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय संरक्षक रूकमपाल सिंह, डा. सुभाष चंद्र दीक्षित, सुरेंद्र सिंह, अरविंद चौहान, अनीता, हेमा पांडेय, अखिलेश सक्सेना, अमित दुबे, गोल्डन चौहान, ज्योति मिश्रा, विपिन भारद्वाज, कावेरी माहेश्वरी मौजूद रही।