फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के मरघट पर अवैध कब्जे का प्रयास

Sun, 08 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
लोगों ने बाउंड्रीवाल तोड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कारागार के पीछे ढिलउआ रोड स्थित वाल्मीकि समाज के मरघट पर रात को असामाजिक तत्वों ने अवैध कब्जा कर बाउंड्री बना दी गई। रविवार को जब समाज के लोगों को पता चला तो वे बसपा नेता गजेंद्र सिंह चौहान बबलू के साथ मौके पर पहुंचे। बाउंड्री बना रहे लोगों से उनकी हाथापाई हो गई। खुद को लोगों से घिरता और पुलिस को आता देख असामाजिक तत्व भाग गए। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोगाें ने बाउंड्रीवाल गिरा दी। 
विज्ञापन

जावटपुरी निवासी सभासद वीरु ने बताया कि ढिलऊआ रोड पर ढाई बीघा भूमि पर वाल्मीकि समाज का मरघट है और यह भूअभिलेखों में दर्ज है। शनिवार रात को असामाजिक तत्वों ने मरघट की भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए बाउंड्री बनाना शुुरू कर दिया। रविवार को जब समाज के लोगों को पता चला तो वाल्मीकि समाज के लोग बसपा नेता गजेंद्र सिंह चौहान बबलू के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। बाउंड्री बनवा रहे लोगों से इनकी हाथापाई हो गई। इसी बीच पुलिस को आता देख असामाजिक तत्व भाग निकले। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने पुलिस के सामने अवैध रुप से बनाई गई बाउंड्रीवॉल को गिरा दिया। बसपा नेता गजेंद्र चौहान बबलू ने पुलिस और प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगाें की माने तो यदि मौक पर पुलिस नहीं आती तो वहां बवाल हो सकता था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें