फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उर्वशी ने 300 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर लिखी सफलता की नई कहानी

विज्ञापन
गांव नगला भज्ज में  बैठक करतीं स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं।  स्रोत स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विज्ञापन
राजा का रामपुर। गांव नगला भज्ज की उर्वशी ने साबित कर दिखाया है कि दृढ़ संकल्प से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए 11 महिलाओं के एक समूह से बदलाव की शुरुआत करने वाली उर्वशी आज 300 ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोल मॉडल बन चुकी हैं।

उर्वशी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद 11 महिलाओं के साथ संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह का संचालन शुरू किया था। शुरुआती दौर में आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और सामाजिक तानों का सामना करना पड़ा, लेकिन उर्वशी ने हार नहीं मानी। महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। आज उर्वशी के नेतृत्व में 19 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 300 महिलाएं जुड़कर रोजगार और स्वरोजगार से अपनी जीविका चला रही हैं। समूह की महिलाओं ने जनसेवा केंद्र, पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, ट्रैक्टर व टेंपो संचालन, सिलाई-कढ़ाई और परचून एवं किराना की छोटी दुकानों को खोलकर आर्थिक मजबूती हासिल की है। उर्वशी के प्रयास से जिन परिवारों को पहले रोजमर्रा के खर्च पूरे करने में कठिनाई होती थी, आज वहां बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। कई महिलाएं सालाना दो से चार लाख रुपये तक की आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक रीढ़ बन चुकी हैं। उर्वशी की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें समूह सखी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रयासों से स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गांव में रोजगार मिलने पर महानगरों में जाकर मजदूरी करने वालों की संख्या में गिरावट आई है। उर्वशी ने कहा जब महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं तो वे केवल अपना नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य बदल देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक सशक्त होने के साथ ही आत्मनिर्भर बन रही हैं। उर्वशी की इस सफलता में सहायक विकास अधिकारी (उद्योग और व्यवसाय) शिवप्रताप और ब्लॉक मिशन प्रबंधक गंगाधर का विशेष सहयोग रहा है।
शिवशंकर शर्मा, बीडीओ अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें