एटा। नगरीय क्षेत्रों में 3.73 करोड़ रुपये से विकास कराया जाएगा। 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत इस साल के लिए यह बजट स्वीकृत किया है। सभी नगर निकायों से कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस मद में प्रशासन की स्वीकृति पर नगर पालिका और नगर पंचायतें कार्य कराती हैं। अपनी-अपनी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराने के बाद इन्हें डीएम के समक्ष रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने पर कार्य कराए जाएंगे।
किसे कितना बजट आवंटित
अलीगंज 385631
जलेसर 5481165
मारहरा 3906736
एटा 17137810
अवागढ़ 1562542
जलेसर 1748900
निधौली कलां 1204161
राजा का रामपुर 1591212
सकीट 123439