फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हनुमान की मूर्ति खंडित होने पर किया हंगामा

Mon, 15 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पिलखतरा में अराजक तत्वों द्वारा खंडित की गई मूर्ति। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव पिलखतरा के प्राचीन मंदिर में सोमवार सुबह हनुमान की मूर्ति खंडित मिलने पर गांव के लोग भड़क गए। उन्होंने आक्रोश जताया। जानकारी पर पहुंची एसडीएम और सीओ ने अराजक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नई मूर्ति की स्थापना कराई।
विज्ञापन


गांव के बाहर बने प्राचीन मंदिर में सोमवार की सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति को खंडित देखा तो भावनाएं आहत होने पर भड़क गए। खबर फैलते ही गांव के लोग मंदिर पर एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। जानकारी पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी फोर्स सहित गांव पहुंच गए। एसडीएम भावना विमल ने तत्काल नई मूर्ति की स्थापना कराने की कार्रवाई शुरू कराई।

सीओ ज्ञादेंद्र सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों से तहरीर देने को कहा। तनाव देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। प्रधान सज्जनपाल सिंह ने बताया कि करीब 50-60 वर्ष पूर्व गांव के लोगों ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। प्रदर्शन करने वालों में भगवान सिंह, विकास भारद्वाज, सचिन कुमार, रामवीर सिंह, राजवीर कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें