फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दर्दनाक माैत...बेकाबू होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसा चालक मदद के लिए चीखता रहा; तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Tue, 12 Aug 2025 06:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

वाहन ने ओवरटेक किया तो सड़क कम चौड़ी होने के कारण ट्रक बेकाबू होकर खाई में पलट गया। इसके कारण चालक केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों ने केबिन काटकर चालक को निकाला, लेकिन तब तक उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
चालक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में दूसरे वाहन के ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक बेकाबू होकर खाई में पलट गया। केबिन में फंसने से चालक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि ट्रक में डीजल डलवाकर चालक सोमवार की देर शाम घर आ रहा था।
विज्ञापन


रिजोर थाना क्षेत्र के गांव घुमरिया निवासी सतलेश कुमार ने बताया कि भाई प्रवीन कुमार (35) ट्रक चालक था। वह सोमवार को राउरकेला से सामान लेकर गाजियाबाद के लिए निकला था। देर शाम एटा पहुंचकर डीजल डलवाने के बाद गांव आ रहा था। 

 
विज्ञापन

तभी रास्ते में गांव बाकलपुर के पास पीछे से आ रहे वाहन ने ओवरटेक किया तो सड़क कम चौड़ी होने के कारण ट्रक बेकाबू होकर खाई में पलट गया। इसके कारण प्रवीन केबिन में फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तड़प रहे चालक को सांत्वना देते हुए केबिन को काटा।

लगभग 15 से 20 मिनट का समय केबिन काटने में लगा तब तक प्रवीन बेहोश हो चुका था। गंभीर हालत में उसको एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने प्रवीन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस व अन्य परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें