फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATS की बड़ी कार्रवाई: कासगंज से गिरफ्तार हुआ 18 वर्षीय युवक, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं तार; मिले ये सबूत!

Sun, 31 May 2026 02:01 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने सुनगढ़ी क्षेत्र से 18 वर्षीय युवक शाहबाज सिद्दीकी को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी संपर्क के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट के जरिए सीमा पार आतंकी से संपर्क और संवेदनशील बातचीत के सबूत मिलने का दावा किया गया है।
 
विज्ञापन
गिरफ्तर युवक का फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की किसोल कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार युवक के तार सीमा पार बैठे आतंकियों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान शाहबाज सिद्दीकी के रूप में हुई है। एटीएस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक कथित सक्रिय सदस्य उमर के संपर्क में था। दोनों के बीच मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार बातचीत होने के साक्ष्य मिले हैं।

एटीएस को शाहबाज के मोबाइल फोन से कई संवेदनशील जानकारियां और चैट रिकॉर्ड प्राप्त हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच 14 फरवरी को हुई बातचीत में पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र किया गया था। एजेंसियों के अनुसार व्हाट्सएप चैट में कथित तौर पर उमर ने शाहबाज को संदेश भेजकर भारत में 'ब्लैक डे' मनाए जाने और पाकिस्तान में खुशियां मनाने की बात कही थी।
विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक मोबाइल से देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी संगठन से जुड़े कुछ अन्य सुराग भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई 18 मई को सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के किसोल कॉलोनी में की गई थी।
विज्ञापन


फिलहाल एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शाहबाज के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे तथा उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की क्या भूमिका रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें